इमरान खान की टेंशन बढ़ी: इंडियन एयरफोर्स पहली बार युद्धाभ्यास
अबूधाबी
फारस की खाड़ी में पाकिस्तान का होश उड़ाने भारत तैयार हो गया है और भारत का साथ दे रहा है पाकिस्तान का ही दोस्त मुल्क UAE। जी हां फारस की खाड़ी में इंडियन एयरफोर्स पहली बार युद्धाभ्यास "डेजर्ट-फ्लैग" का आगाज कर रहा है जिसने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के पेशानी पर परेशानी ला दिया है। भारत के लिए ये युद्धाभ्यास कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है मोदी सरकार की ये बड़ी डिप्लोमेटिक उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, पाकिस्तान के लिए ये युद्धाभ्यास कई मायनों में परेशान करने वाला है क्योंकि खाड़ी देशों में जिन देशों को पाकिस्तान अपना दोस्त समझता है, हर वो देश इस एयरफोर्स ड्रिल में शामिल हो रहे हैं साथ ही F-16 को लेकर भी पाकिस्तान के माथे पर पसीने आ गये हैं।
फारस की खाड़ी में IAF का युद्धाभ्यास सामरिक लिहाज से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले फारस की खाड़ी में पहली बार इंडियन एयरफोर्स युद्धाभ्यास करने जा रहा है। इस युद्धाभ्यास में भारत के साथ संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हो रहा है, लिहाजा इस युद्धाभ्यास का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। भारत की तरफ से इस युद्धाभ्यास में बुधवार को 6 सुखोई-30MKI फाइटर जेट, दो C-17 ग्लोबमास्टर-3 एयरक्राफ्ट और इंडियन एयरफोर्स के करीब 125 जवान इस ‘डेजर्ट फ्लैग' युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। भारत के साथ इस युद्धाभ्यास में अमेरिका, फ्रांस, साउथ कोरिया, यूएई, सऊदी अरब और बहरीन एयरफोर्स भी शामिल हो रहा है। ग्रीस, जॉर्डन और कुवैत इस एयरफोर्स वारफेयर को ऑब्जर्वर बनकर वॉच करेंगे। युद्धाभ्यास में अमेरिका की F015 और F-16 एयरक्राफ्ट को शामिल किया गया है जबकि फ्रांस ने रफाल और मिराज-2000 को युद्धाभ्यास में भेजा है।
इस युद्धाभ्यास में भारत समेत विश्व की बड़ी बड़ी शक्तियां अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश करेंगी। साथ ही माना जा रहा है कि इस संयुक्त युद्धाभ्यास में हर देश अपनी अपनी शक्ति को आजमाने की कोशिश करेगी। खाड़ी देशों के साथ भारत की दोस्ती भारतीय एयरफोर्स के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में भारत और खाड़ी देशों के बीच काफी अच्छे संबंध बन गये हैं। खाड़ी देशों के साथ भारतीय सेना का लगातार युद्धाभ्यास चलता रहता है साथ ही खाड़ी देशों के साथ मिलिट्री इंटेलीजेंस भी भारत शेयर करता है। और ऐसा पहली बार हो रहा है जब इंडियन एयरफोर्स बेहद महत्वपूर्ण फारस की खाड़ी में कई देशों के साथ युद्धाभ्यास कर रहा है। एयरफोर्स के अधिकारी ने बताया कि ‘एयरफोर्स एक्सरसाइज में डिफेंसिव और ऑफेंसिव ऑपरेशन को अंजाम दिए जाएंगे। इसके साथ ही हम अपनी ताकत को विपरीत परिस्थितियों में परखने की कोशिश करेंगे।

पाठको की राय